Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Anmol Bishnoi : अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, NIA ने की बड़ी कार्रवाई

Anmol Bishnoi : अमेरिका से डिपोर्ट किए गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अनमोल सिद्धू मूसेवाला की हत्या और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के केस में मुख्य आरोपी है। अब उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

200 भारतीयों के साथ आया विशेष विमान

अनमोल बिश्नोई समेत लगभग 200 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद NIA की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल को हिरासत में ले लिया।

हत्या–अपहरण–वसूली के 18 गंभीर मामले

अनमोल बिश्नोई पर कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
एजेंसियों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के जेल में होने के बाद से अनमोल अमेरिका से ही गैंग को ऑपरेट करता था और हत्याओं व वसूली के निर्देश देता था।

NIA उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी, जिसके बाद उससे कई हाई-प्रोफाइल मामलों की पूछताछ की जाएगी।

अमेरिका में अवैध एंट्री पर हुई थी गिरफ्तारी

पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने अनमोल को अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

इस बीच, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को एक ईमेल भेजकर बताया था कि उनके पिता की हत्या की साजिश में शामिल अनमोल को डिपोर्ट कर दिया गया है।

कई हाई-प्रोफाइल मामलों में बड़ा मोड़

अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी को भारतीय एजेंसियों ने बड़ी सफलता माना है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और बाबा सिद्दीकी हत्या की साजिश जैसे मामलों में अब कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button