Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा
Haryana IAS Transfer : हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह और स्वास्थ्य विभागों के ACS बदले, 6 IAS अधिकारियों के तबादले

Haryana IAS Transfer : हरियाणा सरकार ने मंगलवार को एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय रेल कार्मिक सेवा (IRPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के आदेशानुसार जारी अधिसूचना में कुल 6 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में गृह, स्वास्थ्य, राजस्व और शहरी निकाय जैसे अहम विभाग शामिल हैं।
राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल (IAS:1990) को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया है। इससे पहले वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि वे पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के ACS का कार्यभार पूर्ववत संभालते रहेंगे।
वहीं, डॉ. सुमिता मिश्रा…पढ़ें पूरी खबर






