सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की वरिष्ठ नेता और विधायक दल की नेता सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोकभवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भावुक माहौल में हुआ शपथ ग्रहण
शपथ समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने “अजित दादा अमर रहें” के नारे लगाए। सुनेत्रा पवार ने शपथ लेते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए नए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। पढ़ें पूरी खबर : –
यह भी पढ़ें : – CCTV में कैद खौफनाक मंजर: डबवाली में आवारा सांड ने बुजुर्ग पर किया अचानक हमला, वीडियो वायरल






