Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

अम्बाला में बनेगा अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट – अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 24 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बेड नई बिल्डिंग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और जल्द इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। यहां पर मुख्य रूप से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) होगा जिसकी सारे जिले में बहुत जरूरत है। इसके लिए लोगों को इधर-उधर जाना पड़ता है। यहां इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ कैंसर अस्पताल में जल्द पेट स्कैन का काम भी शुरू होगा और अभी इसका कार्य टेंडर लेवल है।
 
मंत्री विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बेड नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
अम्बाला में बनेगा अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट - अनिल विजनिरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि लगभग 14.79 करोड़ रुपए की लागत से बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल, सीएमओ डा. राकेश सहल, पीएमओ डा. पूजा व अन्य मौजूद रहे।
 

नई बिल्डिंग बनने से 200 बेड को जाएगी सिविल अस्पताल में क्षमता

 
सिविल अस्पताल में 100 बेड नई बिल्डिंग निर्माण से अस्पताल की क्षमता 200 बैड हो जाएगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी फायदा होगा। मौजूदा समय में सिविल अस्पताल में 100 बैड की ही सुविधा है। मगर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल में बेड की कमी खलने लगी है। इसीलिए 100 बेड नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।
 

सात मंजिला नई बिल्डिंग सीसीयू की तरह होगी जिसमें ये सुविधाएं होगी

 
दो बेसमेंट फ्लोर : नई बिल्डिंग में कुल सात फ्लोर होंगे जिनमें दो बेसमेंट फ्लोर होंगे, इसमें एक फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग होगी जबकि दूसरे फ्लोर पर एसी प्लांट व गैस प्लांट लगाया जाएगा।
ग्राउंड फ्लोर : ग्राउंड फ्लोर में रजिस्ट्रेशन कम रिसेप्शन सेंटर, इमरजेंसी सर्विस उपलब्ध होगी, शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।
पहला फ्लोर : पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड होंगे जिनमें 28 बेड होंगे।
दूसरा फ्लोर : दूसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव आईसीयू (इनटेंसिव केयर यूनिट)।
तीसरा फ्लोर : तीसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे।
चौथा फ्लोर : चौथे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे।
 

जीवन रक्षक साबित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू)

 
100 बेड बिल्डिंग को क्रिटिकल केयर यूनिट की तरह तैयार किया जा रहा है जहां गंभीर या आपात समय में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीज की निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण, जरूरी दवाओं की व्यवस्था और मरीज की स्थिति के आधार पर चिकित्सीय निर्णय लेना शामिल होता है।
क्रिटिकल केयर यूनिट में दिल की धड़कनों, रक्तचाप, और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों पर कड़ी नजर रखी जाती है। इससे डॉक्टर तुरंत किसी भी असामान्य लक्षण को पहचान कर त्वरित इलाज कर सकते हैं। सीसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाओं का इस्तेमाल, इमरजेंसी प्रोसीजर, पोस्ट-केयर व रिकवरी आदि सुविधा रहती है।
सीसीयू में कोरोना व अन्य बीमारियों के लिए भी अलग से चिकित्सीय सुविधा होती है, इनके अलग वार्ड होंगे। बिल्डिंग इस प्रकार डिजाइन होगी कि सामान्य मरीजों को इन्फेक्शन का खतरा न उठाना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button