Delhi CM रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा: झुग्गी में रह रहे हर परिवार को मिलेगा पक्का मकान!

Delhi Slum Redevelopment — दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Delhi CM) ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की दशकों पुरानी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हर परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में कई झुग्गी बस्तियां 30-40 साल पुरानी हैं। ये बस्तियां शहर के अलग-अलग इलाकों में बसी हैं, और कई परिवार दूसरी पीढ़ी तक दिल्ली में स्थायी रूप से बस चुके हैं।
“हर झुग्गी परिवार को मिलेगा पक्का मकान”
रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली की हर झुग्गी बस्ती में चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान दिए जाएंगे। गरीबों के सिर पर मजबूती की छत देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पिछली सरकारों की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने झुग्गीवासियों के लिए मकान बनाने का वादा किया था, लेकिन कोई भी मकान जरूरतमंद लोगों को नहीं दिया गया।
नीति और फंडिंग
मुख्यमंत्री ने बताया कि कई इलाकों में सर्वे शुरू हो चुका है और आने वाले महीनों में व्यापक पुनर्विकास योजनाएं लागू होंगी। इस योजना के लिए 700 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया गया है। हमारा मकसद है कि इन परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए,” रेखा गुप्ता ने कहा।
Delhi Slum Redevelopment, Rekha Gupta Delhi CM, Delhi Government Housing Scheme, Slum Families Delhi, Permanent House for Slum Families, Delhi Housing News, Delhi CM Announcement, Affordable Housing Delhi, Delhi Development News,






