राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा शो में दिया ‘गुड न्यूज़’ का इशारा, परिणीति चोपड़ा रह गईं दंग!

मुंबई | शनिवार, 2 अगस्त 2025 : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की जोड़ी इस शनिवार कपिल शर्मा के फेमस कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शान बनी। लेकिन एपिसोड की असली हाईलाइट तब आई, जब राघव ने परिवार बढ़ाने को लेकर ‘गुड न्यूज़’ का इशारा कर दिया — और वो भी लाखों दर्शकों के सामने!
कपिल के सवाल पर राघव बोले – “गुड न्यूज़ जल्दी देंगे!”
एपिसोड के दौरान, कपिल शर्मा ने मज़ाकिया लहजे में बताया कि कैसे उनकी माँ ने शादी के तुरंत बाद बच्चों की उम्मीद लगानी शुरू कर दी थी। इसी दौरान कपिल ने परिणीति-राघव की ओर इशारा करते हुए पूछा,
“गुड न्यूज़ आ रहा है क्या? लड्डू बांटने लगे क्या?”
इस पर राघव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया —
“देंगे… आपको देंगे… गुड न्यूज़ जल्दी देंगे!”
यह सुनकर परिणीति चौंक गईं और हँसी छिपाने की नाकाम कोशिश करती दिखीं, वहीं कपिल और दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए।
शादी के बाद वाला खेल भी खेला – अंगूठी ढूंढने वाला!
परिणीति ने एपिसोड की कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा:
“यह एपिसोड हमारे अंदर के पागलपन को बाहर ला रहा है! 🙈”
तस्वीरों में कपल कपिल शर्मा के साथ ढेर सारी मस्ती करते, ठहाके लगाते और शादी के बाद का पारंपरिक ‘अंगूठी ढूंढने वाला’ खेल खेलते नजर आए।
प्यारी सी प्रेम कहानी से शादी तक
परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे राजनेता शामिल हुए थे।
इसके बाद, 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में इन दोनों ने शादी की — एक भव्य और निजी समारोह के ज़रिए।






