PunjabTrending News

दुष्कर्म मामले में फरार विधायक पठानमाजरा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 12 नवंबर तक पेश होने का आदेश दिया – नहीं तो घोषित होंगे भगोड़ा!

दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे विधायक पठानमाजरा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटियाला की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए विधायक को 12 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने का अंतिम आदेश जारी किया है।

 

अदालत ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक निर्धारित तारीख तक कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होते, तो उन्हें कानूनी रूप से भगोड़ा घोषित किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार, इस मामले में विधायक को पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कई बार नोटिस मिलने के बावजूद वे अब तक पेश नहीं हुए हैं। इस बीच जांच एजेंसियों की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि पठानमाजरा की लगातार अनुपस्थिति न्यायिक प्रक्रिया की अवमानना के समान है। इसलिए उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है कि वे 12 नवंबर तक कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखें।

अब देखना यह होगा कि विधायक पठानमाजरा कोर्ट में पेश होते हैं या फिर कानूनी शिकंजे में फंसकर भगोड़ा घोषित हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button