Trending Newsआज की ख़बरउतर प्रदेशदेश विदेश

CM योगी की उपद्रवियों को दो टूक चेतावनी: “जो करेगा बवाल, उसका कटेगा जहन्नुम का टिकट

लखनऊ | 28 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश में हाल ही में बढ़ते धार्मिक तनाव और उपद्रव की घटनाओं के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश देते हुए साफ शब्दों में कहा कि “जो भी उपद्रव करेगा, उसका जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर ‘गजवा-ए-हिन्द’ जैसी मानसिकता को कोई स्थान नहीं मिलेगा और राज्य सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

त्योहारों में खलल डालने वालों को मिलेगी ऐसी सज़ा, “जो पीढ़ियाँ याद रखें”

एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा “अगर किसी ने त्योहारों के उत्सव के बीच उपद्रव करने की कोशिश की, तो उसे ऐसी सज़ा दी जाएगी कि उसकी आने वाली पीढ़ियाँ भी उसे याद रखेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अराजकता को अपना “जन्मसिद्ध अधिकार” समझ बैठे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।
“वो समय गया जब ऐसे लोगों को बर्दाश्त किया जाता था। अब हर उपद्रवी को कानून का सामना करना ही होगा।”

“गजवा-ए-हिन्द” की कल्पना भी सजा का कारण बनेगी

सीएम योगी ने कहा कि “गजवा-ए-हिन्द” की कल्पना करना भी खुद को जहन्नुम भिजवाने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी इस सोच को बढ़ावा देकर समाज में अशांति फैलाना चाहता है, उसके लिए यूपी में कोई जगह नहीं है।

“जो छद्म रूप से अराजक गतिविधियों में लिप्त हैं, वो कान खोलकर सुन लें — उनके हालात भी ‘छांगुर’ जैसे ही होंगे,” सीएम ने तीखे शब्दों में कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button