आर्थिक

50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 लांच कर दिया है। फोन में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। पावर के लिए फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को स्पोट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन 5200mAh बैटरी से लैस है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button