Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेशमनोरंजन

Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE: धमाकेदार आगाज़ के साथ ‘घरवालों की सरकार’ की शुरुआत, सलमान खान ने दिखाया बड़ा ट्विस्ट!

Bigg Boss 19 Trending News Article : बिग बॉस के फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! भारत के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज रात शानदार अंदाज में शुरू हो गया है। शो को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इस बार उन्होंने आते ही ऐसा ट्विस्ट पेश किया है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया।

थीम: ‘घरवालों की सरकार’ – राजनीति का मैदान बना बिग बॉस हाउस!

इस बार शो की थीम है ‘घरवालों की सरकार’, जहां कंटेस्टेंट्स को घर के फैसले लेने की ताकत मिलेगी। Bigg Boss इस बार केवल नियम बनाएंगे, लेकिन गेम में सीधा दखल नहीं देंगे। गठबंधन, रणनीति और पावर की राजनीति से भरे इस सीजन में हर कदम पर बदलाव देखने को मिलेगा।

  • कोई जेल नहीं, लेकिन सज़ा और राजनीति भरपूर।

  • 100 से ज्यादा कैमरे रखेंगे हर मूव पर नज़र।

  • OTT पर 90 मिनट पहले मिलेगा एक्सक्लूसिव कंटेंट।

प्रेमियर में ही विनर का ऐलान? नहीं, ये है Big Twist!

शो की शुरुआत में ही सलमान खान ने स्टेज पर दो चर्चित चेहरों को बुलाया — Mridul Tiwari और Shehbaz Badesha। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान किसी एक को ‘विनर’ घोषित करेंगे।

हालांकि असली ट्विस्ट ये है कि ये ‘विनर’ शो के फाइनल विनर नहीं, बल्कि पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट होगा, जिसे दर्शकों के वोट्स के आधार पर घर में एंट्री मिलेगी।

Fans Ka Faisla: Mridul vs Shehbaz – कौन जाएगा घर के अंदर?

 Mridul Tiwari:

  • यूट्यूब चैनल The MriDul से पॉपुलर

  • उत्तर प्रदेश के एटा से हैं

  • करोड़ों फॉलोअर्स और फैमिली-कॉमेडी में माहिर

 Shehbaz Badesha:

  • बिग बॉस 13 की स्टार शहनाज गिल के भाई

  • सिंगर और सोशल मीडिया स्टार

  • मज़ेदार अंदाज और फनी पर्सनालिटी के लिए मशहूर

सूत्रों की मानें, तो Mridul को भारी वोट्स मिले हैं और वो पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन सकते हैं, लेकिन ऑफिशियल ऐलान ग्रैंड प्रीमियर में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button