Trending NewsViral Newsमनोरंजन

पत्नी सुनीता आहूजा की टिप्पणी पर गोविंदा ने मांगी माफ़ी, बोले – “पंडित मुकेश शुक्ला…

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की हालिया विवादित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है। सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में पंडित मुकेश शुक्ला (Pandit Mukesh Shukla) को लेकर टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

गोविंदा ने साफ कहा कि उनकी पत्नी की यह टिप्पणी उनकी अनुमति से नहीं दी गई थी, और इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे तहे दिल से माफी मांगते हैं।

गोविंदा ने जारी किया वीडियो माफीनामा

4 नवंबर को जारी एक वीडियो में गोविंदा ने कहा —मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणी की, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उनसे और उनके परिवार से दिल से माफ़ी मांगता हूं। उन्होंने और उनके पिता ने हमारे परिवार की बहुत सेवा की है।

उन्होंने यह भी बताया कि पंडित शुक्ला और उनका परिवार कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहा है, और वे हमेशा उनके मार्गदर्शन का सम्मान करते हैं।

सुनीता आहूजा ने पॉडकास्ट में क्या कहा था

सुनीता आहूजा हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने कहा –हमारे घर में भी एक पंडित हैं जो पूजा करवाने के लिए लाखों रुपये लेते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि तुम खुद पूजा करो, उनका करवाया हुआ पूजा-पाठ किसी काम का नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि वह ईश्वर में आस्था रखती हैं लेकिन अंधविश्वास में नहीं,भगवान आपकी अपनी प्रार्थनाएं सुनते हैं, डरने वाला डर जाता है। मैं अपने कर्मों में विश्वास करती हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा के आसपास कुछ लोग हैं जो उन्हें गलत सलाह देते हैं और उन्हें यह पसंद नहीं कि वह सच बोलती हैं।

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं — यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा।अक्सर तलाक की अफवाहों के बावजूद दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को मजबूत और पारिवारिक बताया है।

गोविंदा ने कहा, हमारा परिवार एकजुट है और मैं अपने जीवन में आए हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं, खासकर उन लोगों का जिन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button