Haryana Weather Update: हरियाणा में 1 दिसंबर से चलेगी शीत लहर, 10 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में आज और कल आसमान में बादल छाए रहेंगे। 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएँ चलने लगेंगी, जिससे शीत लहर की शुरुआत होगी और धुंध में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 1.1°C बढ़ा है, जबकि सबसे कम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 7.0°C रिकॉर्ड किया गया।
इन 10 जिलों में धुंध का सबसे ज्यादा असर रहेगा
आईएमडी ने हरियाणा के कई जिलों में घनी से मध्यम धुंध का पूर्वानुमान जारी किया है। सबसे अधिक प्रभाव इन जिलों में देखने को मिलेगा-रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,गुरुग्राम,फरीदाबाद,नूंह,पलवल,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,रोहतक, मौसम बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है और इसमें 0.5°C की वृद्धि दर्ज की गई है।






