Trending NewsVideo NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

“मैं शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर पी जाता हूं”: असम में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस को लताड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के दरांग जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस दौरे में पीएम मोदी ने ₹18,530 करोड़ की आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उनका भाषण राजनीति, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत रहा, जिसने भीड़ को खासा उत्साहित किया।

मोदी का हमला: “मैं शिव का भक्त हूं, मां का अपमान बर्दाश्त नहीं”

 

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा मुझे कितनी भी गालियां दी जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर पी जाता हूं। लेकिन जब मां का या देश के महान सपूतों का अपमान होता है, तो वह मैं सहन नहीं कर सकता।”

यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस और उनके हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

भूपेन हजारिका का जिक्र, कांग्रेस पर आरोप

पीएम मोदी ने महान गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जब भाजपा सरकार ने भूपेन दा को भारत रत्न दिया, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा था कि मोदी ‘नाचने-गाने वालों’ को यह सम्मान दे रहे हैं। क्या यह असम और पूर्वोत्तर का अपमान नहीं है?”

मोदी ने कहा कि बीजेपी असम की आत्मा और संस्कृति का सम्मान करती है और हमेशा करेगी।

1962 का जख्म आज भी ताज़ा: पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के बयानों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा उस समय नेहरू जी ने जो बयान दिया था, उसने पूर्वोत्तर के लोगों के दिलों में गहरे घाव दिए थे। ये घाव आज तक नहीं भरे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button