भारत ने बिछाया ‘ Indrajaal Ranger’, दुश्मन का हर ड्रोन हवा में ही तबाह—पाकिस्तान की चालें अब बेअसर!

भारत ने अपनी सैन्य तकनीक में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकल (ADPV) लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है—( Indrajaal Ranger) इंद्रजाल रेंजर। यह सिस्टम दुश्मन के ड्रोन को चलते वाहन से ही हवा में नेस्तनाबूद करने में सक्षम है।
यह सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बढ़ती ड्रोन तस्करी और सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर सीधा प्रहार है। हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भारतीय सेना द्वारा दर्जनों पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने के बाद यह तकनीक ( Indrajaal Ranger) भारत की सुरक्षा को नई धार देगी।
क्या है ‘इंद्रजाल रेंजर( Indrajaal Ranger) ’? — चलता-फिरता एंटी-ड्रोन किलर
✔️ यह दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल एंटी-ड्रोन सिस्टम ( Indrajaal Ranger) है जो चलते वाहन से भी ड्रोन को सटीक निशाने से मार गिरा सकता है।
✔️ सिस्टम में लगा एआई-आधारित इंजन रियल टाइम में खतरे को पहचानकर तुरंत एक्शन लेता है।
✔️ मल्टी-सेंसर इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमी इंजन इसे पारंपरिक स्थिर सिस्टम से कई गुना शक्तिशाली बनाते हैं।
✔️ सीमा, नहरें, कृषि क्षेत्र, महत्वपूर्ण संस्थान और शहरी इलाकों—हर जगह प्रभावी।
क्यों पड़ी इस हाईटेक ड्रोन-किलर की जरूरत?
सीमा पार से बढ़ रही ड्रोन आधारित तस्करी और पाकिस्तानी एजेंसियों की गतिविधियों ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी।
इंद्रजाल ( Indrajaal Ranger) के सीईओ किरन राजू के मुताबिक— पाकिस्तान की ISI द्वारा संचालित ड्रग और हथियार तस्करी में ड्रोन सबसे बड़ा हथियार बन गए थे। इस साल भारतीय एजेंसियों ने सैकड़ों पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए। ड्रग तस्करी का ₹3 लाख करोड़ का नेटवर्क इसी ड्रोन रूट पर निर्भर है।
अब ADPV ( Indrajaal Ranger) के आने से पेट्रोलिंग के दौरान ही ड्रोन को रोककर नष्ट किया जा सकेगा—ये पहले संभव नहीं था।
छोटा कदम, लेकिन सुरक्षा में बड़ी जीत
Indrajaal Ranger यह वाहन ड्रोन को स्वतः पहचानता है, खतरे का स्तर खुद तय करता है, एयर में इंटरसेप्ट कर तुरंत ध्वस्त करता है।इससे— ड्रग नेटवर्क टूटेगा, आतंकियों की सप्लाई चेन खत्म होगी, सीमा पर जवानों की सुरक्षा बढ़ेगी, भारत की एयर-डिफेंस तकनीक नए स्तर पर पहुँचेगी।
सुरक्षा विशेषज्ञों की बड़ी सराहना
लॉन्च के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) देवेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा—( Indrajaal Ranger) यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि भारत के बच्चों, किसानों और भविष्य की सुरक्षा है। यह नवाचार हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है।
कैसे कारगर होगा यह ‘इंद्रजाल’( Indrajaal Ranger) ?
- पाकिस्तान की तस्करी रूट पूरी तरह ध्वस्त होंगे
- सीमा सुरक्षा बिना रुके, लगातार जारी रहेगी
- रियल-टाइम ट्रैकिंग से ड्रोन का बचना असंभव
- हाईटेक टेक्नोलॉजी से आतंकी नेटवर्क की रीढ़ टूटेगी
भारत का यह इंद्रजाल आने वाले समय में सुरक्षा तकनीक का ग्लोबल मॉडल भी बन सकता है।






