Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

हैदराबाद-बेंगलुरु बस हादसा: लग्जरी बस में भीषण आग, 20 से ज्यादा यात्रियों की मौत | Kurnool Accident

Kurnool Accident : हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी लग्जरी बस शुक्रवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। कावेरी ट्रैवल्स की यह बस कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (Hyderabad–Bangalore Highway) पर आग की चपेट में आ गई। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिनटों में जलकर राख हुई पूरी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि आग लगते ही कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। अधिकतर लोग गहरी नींद में थे, जिससे कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

टक्कर के बाद लगी आग

पुलिस के अनुसार, बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हुई, जो बस के नीचे फंस गया। बाइक के ईंधन टैंक से लीक हुआ पेट्रोल बस के इंजन तक पहुंचा और देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई।
कुछ यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर जान बचाई, लेकिन कई यात्री अंदर ही फंस गए।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने शुरू किया राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत-बचाव दल ने घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई किलोमीटर तक ट्रैफिक रुका रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button