आतंकियों के निशाने पर मंदिर, रेलवे स्टेशन-सरकारी दफ्तर, दिल्ली-उत्तराखंड पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बड़े आतंकी हमले की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ईमेल में कई मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक नेताओं को टारगेट बताए जाने के बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में कई मंदिरों, सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक नेताओं को संभावित निशाना बताया गया है।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल एजेंसियां ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में आशंका जताई गई है कि खालिस्तानी आतंकी आने वाले दिनों में बड़े हमले की कोशिश कर सकते हैं।






