Delhi Blast Update: लाल किले धमाका फिदायीन हमला नहीं, घबराए संदिग्ध ने जल्दबाजी में किया विस्फोट – जांच में बड़ा खुलासा

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। शीर्ष सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि यह फिदायीन हमला नहीं था, बल्कि संदिग्ध ने सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव में घबराकर विस्फोट किया। बम पूरी तरह से तैयार नहीं था, जिसकी वजह से धमाके का असर सीमित रहा। इस विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना और न ही छर्रे या मेटल प्रक्षेप्य मिले, जिससे साफ होता है कि यह आधा तैयार IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) था। धमाके के समय कार स्लो स्पीड में चल रही थी और संदिग्ध ने मौके पर ही विस्फोट कर दिया। Delhi Blast Update
जांच में सामने आए बड़े खुलासे:
-
दिल्ली-NCR और पुलवामा में कई जगहों पर हुई सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए।
-
हरियाणा के फरीदाबाद में 9 और 10 नवंबर को हुई छापेमारी में लगभग 3000 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, टाइमर और बम बनाने की सामग्री बरामद की गई थी।
-
संदिग्ध ने गिरफ्तारी के डर और बढ़ते दबाव में जल्दबाजी में विस्फोट कर दिया।
-
बम अधूरा था, इसलिए धमाका सीमित रहा और आसपास बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
-
विस्फोट के बाद कोई बड़ा गड्ढा या मलबा नहीं मिला, जिससे साबित होता है कि बम पूरी तरह सक्रिय नहीं था।
-
सुरक्षा एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया।
केंद्रीय गृह मंत्री की सख्त कार्रवाई के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, एक बड़ा मॉड्यूल दिल्ली-NCR से लेकर कश्मीर तक सक्रिय था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग निष्क्रिय कर दिया है।






