TechTrending NewsWorld Newsआज की ख़बर

CoinDCX पर साइबर अटैक! $44.2 मिलियन की बड़ी चोरी, लेकिन ग्राहक फंड्स सुरक्षित – कंपनी का दावा

cryptocurrency exchange coindcx hacked :  भारत के टॉप क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक CoinDCX एक बड़े साइबर हमले का शिकार हो गया है। इस हमले में कंपनी के एक इंटरनल ऑपरेशनल अकाउंट से करीब 4.42 करोड़ डॉलर (₹368 करोड़ से अधिक) की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हो गई। हालांकि, CoinDCX ने स्पष्ट किया है कि यूजर्स के फंड्स सुरक्षित हैं और कोई भी कस्टमर वॉलेट प्रभावित नहीं हुआ है।

क्या हुआ हैक?

CoinDCX के इंटरनल लिक्विडिटी प्रोविजनिंग अकाउंट को टारगेट कर यह हमला 19 जुलाई को हुआ।
कंपनी के CEO और को-फाउंडर सुमित गुप्ता ने X (पूर्व में Twitter) पर इस साइबर ब्रीच की जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा:

CoinDCX पर साइबर अटैकसुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदम

  • CoinDCX की Web3 सेवाएं फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

  • कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है।

  • चोरी हुए फंड्स को ट्रैक करने और रिकवर करने के लिए पार्टनर एक्सचेंज के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

सबसे पहले Ethical Hacker ने दी थी जानकारी

CoinDCX पर इस साइबर हमले की जानकारी सबसे पहले एथिकल हैकर ZachXBT ने दी थी, जो अक्सर ब्लॉकचेन वॉलेट मूवमेंट और हैकिंग गतिविधियों पर नजर रखते हैं। उन्होंने इस हमले को क्रिप्टो सेक्टर के लिए “रेड अलर्ट” करार दिया।

क्रिप्टो इंडस्ट्री पर बढ़ रहे साइबर खतरे

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब WazirX पर भी ठीक एक साल पहले 18 जुलाई 2024 को बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसमें $235 मिलियन की डिजिटल संपत्ति चुरा ली गई थी। उस हमले के पीछे कुख्यात उत्तर कोरियाई हैकिंग ग्रुप Lazarus का हाथ पाया गया था। cryptocurrency exchange coindcx hacked

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button