Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Kerala Honey Trap Case: प्यार के जाल में फंसाकर दो युवकों के साथ बर्बरता, प्राइवेट पार्ट में चुभोए 26 स्टेपलर पिन

Kerala Honey Trap Case: – केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य को दहला कर रख दिया है। एक पति-पत्नी की जोड़ी ने कथित तौर पर दो युवकों को Honey Trap में फंसाकर उनके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस (Kerala Police) ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे रचा गया प्रेम जाल?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला रश्मि ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों युवकों से संपर्क किया और उन्हें प्रेम व शारीरिक संबंधों  (Physical Relationships) का लालच देकर अपने घर बुलाया। पति जयेश के साथ मिलकर दोनों ने अलग-अलग तारीखों पर इन युवकों को बर्बरता का शिकार बनाया। यह भी पढ़ें :-  ITR Filing 2025: 15 सितंबर की समयसीमा चूकी तो होंगे ये 5 बड़े नुकसान, जानें अब क्या करें

दरिंदगी की पूरी कहानी

रानी इलाके के रहने वाले एक युवक ने पुलिस (Kerala Police) को बताया कि उसे थिरुओणम त्योहार के दिन रश्मि के घर बुलाया गया। वहां उसे नशे की हालत में लाकर पहले बांधा गया और फिर उस पर मिर्ची स्प्रे किया गया। इसके बाद उसके गुप्तांगों में करीब 26 स्टेपलर पिन चुभोए गए और नाखून तक निकाल दिए गए। आरोपी जयेश ने उसे तार से पीटा और उसके जले हुए हिस्सों पर मिर्च पाउडर डाला।

इतना ही नहीं, युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पसलियां टूटी हुई हैं और आंखों की रोशनी आंशिक रूप से चली गई है

दूसरा पीड़ित भी बना शिकार

इस मामले में अलप्पुझा जिले का एक और युवक भी पीड़ित है। उसे भी रश्मि ने हनी ट्रैप (Honey Trap)में फंसाया और उसके साथ भी इसी तरह की क्रूरता की गई। बाद में उसका आईफोन और नकदी लूट ली गई।

मानसिक स्थिति संदिग्ध

पुलिस (Kerala Police) का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहे हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। मेडिकल जांच और मानसिक परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button