Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़धर्म/आस्था

सावन शिवरात्रि पर श्री खेड़ा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा मनीमाजरा

मनीमाजरा, चंडीगढ़ | 23 जुलाई 2025 |आज पूरे देश में भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पावन दिन — सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। मनीमाजरा स्थित प्राचीन श्री खेड़ा शिव मंदिर इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। सुबह से ही गंगा जल, बेलपत्र, धतूरा और अटूट भक्ति लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें, भक्ति से भरा माहौल
तड़के से ही श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूल लेकर मंदिर में उमड़ पड़े। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण कर भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों से पूरा इलाका गूंजा दिया।
सावन की शिवरात्रि को अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से पापों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

सावन शिवरात्रिकांवड़ियों ने भी अर्पित किया पवित्र जल

इस बार बड़ी संख्या में कांवड़िए भी मंदिर पहुंचे। हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आस्था का परिचय दिया। भक्तों ने बताया कि यह दिन जीवन के पापों के नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति का विशेष अवसर होता है।

 शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्ति चरम पर
मनीमाजरा ही नहीं, पूरे चंडीगढ़ और आसपास के शिव मंदिरों में भी रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा का आयोजन दिनभर चलता रहा। भक्ति में डूबे लोग अपने परिवार सहित मंदिरों में हाजिरी लगा रहे हैं।

क्यों खास है सावन शिवरात्रि?

सावन मास भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली सावन शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है। यह महाशिवरात्रि के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शुद्धि, और सकारात्मक परिवर्तन जीवन में आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button