Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

PM मोदी से मिलीं भारत की वर्ल्ड चैम्पियन बेटियां, आज राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगी मुलाकात

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की चैंपियन बेटियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। रविवार को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई, सराहा टीम का जज़्बा

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों के जज़्बे, संघर्ष और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा,“टीम इंडिया ने शुरुआती हार और आलोचनाओं के बावजूद जिस तरह शानदार वापसी की, वह देश के हर युवा के लिए प्रेरणा है।

पीएम ने कप्तान, कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा कि यह “नए भारत की बेटियों का आत्मविश्वास और दमखम” दर्शाता है।

आज राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगी टीम

पीएम से मुलाकात के बाद, आज यानी गुरुवार को टीम इंडिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेगी।
राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस मुलाकात के दौरान खिलाड़ी अपने अनुभव, चुनौतियों और जीत के खास पलों को साझा करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button