Haryana VIdhansabha शीतकालीन सत्र 2025: कांग्रेस ने ठोक दिया अविश्वास प्रस्ताव, बीजेपी की तैयारी जोर-शोर से

Haryana VIdhansabha शीतकालीन सत्र 2025: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर 2025 (वीरवार) से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले ही विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस चुनौती से निपटने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली शामिल होंगे।
सत्र से पहले 18 दिसंबर को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक भी होगी, जिसमें सत्र की अवधि तय की जाएगी। फिलहाल यह संभावना है कि सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है।
सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले ही प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुई फसलों का मुआवजा किसानों के खातों में जमा कर दिया है।
कांग्रेस की रणनीति और अविश्वास प्रस्ताव
मंगलवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी शामिल थे।
कांग्रेस ने तय किया है कि सत्र में वे निम्न मुद्दों पर जोर देंगी:
-
खेल परिसरों की बदहाली और खेल सामग्री की कमी
-
फर्जी मतदाता और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग
-
अरावली संरक्षण, जलभराव मुआवजा, बढ़ता प्रदूषण
-
धान घोटाला, कानून व्यवस्था, मनरेगा, नशा, भ्रष्टाचार
-
शिक्षा और स्वास्थ्य
-
भाजपा विधायकों व सांसदों द्वारा जातिगत नफरत फैलाने वाले बयानों पर चर्चा
-
विधानसभा परिसर, एसवाईएल और चंडीगढ़ के स्टेटस पर चर्चा
इनेलो के 9 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने 9 महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए:
-
एसवाईएल नहर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई नहीं
-
प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था
-
सरकारी स्कूलों में खाली शिक्षकों के पद
-
ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क 10 गुणा बढ़ाना
-
खेल परिसरों की खराब स्थिति और बास्केटबॉल हादसे
-
बढ़ता नशा और प्रतिबंधित खांसी सिरप की बिक्री
-
वोकेशनल प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षक कमी
-
धान और बाजरा खरीद में घोटाले
-
चंडीगढ़ का हरियाणा को वापस देने का मुद्दा
साथ ही, अदित्य देवीलाल ने 4 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न भी सदन में प्रस्तुत किए।
सरकार की तैयारी और विधेयक
सरकार इस सत्र में तीन प्रमुख विधेयक पास करवाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए विधायकों की उपस्थिति जरूरी होगी।
शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहसें और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : –
- Haryana Holiday List 2026 : हरियाणा में 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी: साल में 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
- Haryana Recruitment News : हरियाणा में ग्रुप-C चालकों के लिए कॉमन सेवा नियम लागू करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव






