Delhi Pollution News: सरकार का बड़ा फैसला, 50% स्टाफ करेगा Work From Home

Delhi Pollution Update: 50% Staff Work From Home Mandatory
दिल्ली की जहरीली हवा ने एक बार फिर स्थिति को गंभीर बना दिया है। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है—अब सरकारी और निजी दफ्तरों में केवल 50% कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे, जबकि बाकी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, यह कदम दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। दिल्ली का AQI लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है, जो जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।Delhi Pollution
कंपनियों को मिले नए निर्देश—क्या बदल जाएगा?
पर्यावरण एवं वन विभाग ने (Delhi Pollution) स्पष्ट किया है कि:
-
निजी और सरकारी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति
-
बाकी 50% के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य
-
जहां संभव हो, स्टैगर्ड वर्किंग आवर्स लागू किए जाएं
-
ऑफिस आने-जाने वाली गाड़ियों की संख्या कम की जाए
इन उपायों का उद्देश्य सड़क वाहनों से होने वाले प्रदूषण और उत्सर्जन को तुरंत कम करना है।
किन सेवाओं पर लागू नहीं होंगे ये नियम?
ये प्रतिबंध जरूरी सेवाओं पर लागू नहीं होंगे। इनमें शामिल हैं:
-
अस्पताल व स्वास्थ्य सेवाएं
-
फायर ब्रिगेड
-
पब्लिक ट्रांसपोर्ट
-
बिजली, पानी, सफाई सेवाएं
-
महत्वपूर्ण सरकारी विभाग
इन सेवाओं में काम पहले की तरह जारी रहेगा ताकि आम जनता को परेशानी न हो।(Delhi Pollution)
दिल्ली की हवा खतरनाक—डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
AIIMS डॉक्टरों ने चेताया है कि इस स्तर के(Delhi Pollution) प्रदूषण में:
-
मास्क पहनना
-
घर से कम निकलना
-
घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग
-
पानी ज्यादा पीना
-
आंखों व त्वचा की सुरक्षा
अत्यंत जरूरी है।
सरकार ने GRAP-3 लागू कर दिए—क्या चल रहा है एक्शन?
दिल्ली सरकार 24×7 एंटी-पॉल्यूशन उपायों की मॉनिटरिंग कर रही है और GRAP-3 नियम लागू हैं। इसके अंतर्गत:
-
निर्माण कार्यों पर रोक
-
बड़े मालवाहक वाहनों की एंट्री सीमित
-
MCD और GNCTD ऑफिस में स्टैगर्ड टाइमिंग
-
ट्रैफिक और औद्योगिक उत्सर्जन पर कड़ा नियंत्रण
सरकार का प्रयास है कि हवा की गुणवत्ता और खराब न हो।(Delhi Pollution)
यह भी पढ़ें : –सुबह उठने में आलस? ये दो विटामिन की कमी आपको बना रही है सुस्त—जानकर चौंक जाएंगे!
Actor Dharmendra Passes Away at 89: बॉलीवुड के ही-मैन का निधन, मुंबई में जुटा पूरा फिल्म जगत






