अयोध्या में 500 साल बाद ध्वजारोहण: PM मोदी ने फहराई धर्म ध्वजा, गूंज उठा पूरा रामनगरी!

Ram Mandir Flag Hoisting : अयोध्या में 500 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मार्गशीर्ष मास की शुभ पंचमी पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई। जैसे ही 44 फीट लंबे, 700 टन वजनी दंड पर लगी ध्वजा शिखर की ओर बढ़ी, पूरा परिसर “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। यह क्षण सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक बन गया।
पहली बार त्रेता युग के बाद धर्म ध्वजा का आरोहण
10 फीट ऊँची और 20 फीट लंबी समकोण तिरंगी धर्म ध्वजा पर दीप्तिमान सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष का चिन्ह अंकित है। पुराणों के अनुसार कोविदार रामराज्य का प्राचीन राजचिन्ह माना जाता है। इसे त्रेता युग के बाद पहली बार अयोध्या राम मंदिर में पुनः शिखर पर स्थापित किया गया है।
ध्वज पर उकेरा गया सूर्य भगवान राम की वीरता, तेज और धर्मबल का प्रतीक है, वहीं भगवा रंग सनातन संस्कृति की परंपरा, त्याग और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।
ध्वजा फहराते ही आसमान की ओर देख मुस्कुराए PM मोदी
ध्वजा शिखर तक पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने आसमान की ओर देखकर दोनों हाथ जोड़कर अयोध्या राम मंदिर ध्वजा को नमन किया। उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
यह ध्वजारोहण अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य के पूर्ण होने का आधिकारिक प्रतीक माना जा रहा है।
फूलों की बारिश से सजा पूरा रामनगरी
विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त पर अयोध्या अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई गई।
-
500 क्विंटल से अधिक फूलों से सड़कों और चौराहों की सजावट
-
3,000 से अधिक फूलों के गमले लगाए गए
-
रामपथ पर गुलदस्तों और फ्लावर आर्च से भव्य स्वागत व्यवस्था
पूरी नगरी आज राम राज्य की भव्य झलक बनकर खड़ी दिखी।
भक्त खुशी से झूम उठे
अयोध्या राम मंदिर भगवा ध्वज जैसे ही शिखर पर लहराया, राम भक्तों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यह ध्वजा गरिमा, आदर्श, एकता और सनातन सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देती है।
पूजा-अर्चना कर PM मोदी ने रामलला के दर्शन किए
PM मोदी ने अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण से पूर्व:
-
सप्त ऋषि मंदिर
-
निषादराज गुह मंदिर
-
माता शबरी
-
महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, वाल्मीकि
-
माता अन्नपूर्णा मंदिर
के दर्शन किए और गर्भगृह में रामलला की आरती उतारी।






