Haryana 60th Foundation Day : आज से बदलेंगे 4 बड़े नियम, 8 लाख महिलाओं को ₹2100 और स्कूलों में पिन्नी-खीर की सौगात

Haryana 60th Foundation Day : 1 नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया हरियाणा राज्य आज अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने पंचकूला में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया है, जो 1 से 3 नवंबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यपाल असीम घोष इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
स्थापना दिवस के मौके पर सरकार ने चार बड़े बदलावों की घोषणा की है, जो सीधे तौर पर 23 लाख नागरिकों को लाभ देंगे।
जानिए हरियाणा में आज से क्या-क्या बदल गया है
1. अब पूरी तरह पेपरलेस होंगी रजिस्ट्री
1 नवंबर से राज्य की सभी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू हो गया है।
इससे नागरिकों को अब रजिस्ट्री के बाद इंतकाल (mutation) के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
-
यह प्रक्रिया CM सैनी के गृह क्षेत्र कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से शुरू हुई थी।
-
अब यह पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है।
-
20 नवंबर के बाद से इंतकाल की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
हरियाणा में हर साल करीब 7 लाख रजिस्ट्री होती हैं, जिनका अब डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा।
यह भी पढ़ें : – आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर | November 2025 New Rules in India
2. जमीन की निशानदेही अब सिर्फ ऑनलाइन होगी
राज्य में जमीन की निशानदेही के लिए अब ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
-
ऑफलाइन आवेदन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में फीस ₹1000 प्रति एकड़ + ₹500,
-
शहरी क्षेत्रों में ₹2000 फिक्स रखी गई है।
यह प्रक्रिया GPS-सक्षम रोवर तकनीक से होगी और मंजूरी राजस्व अधिकारियों व कानूनगो द्वारा दी जाएगी।
इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें : – Vivo X300 Series लॉन्च: कैमरा क्वॉलिटी में देगी iPhone को टक्कर, मिले 200MP तक के दमदार सेंसर
3. सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी ‘पिन्नी और खीर’
अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 15 लाख स्टूडेंट्स को मिड-डे मील में हफ्ते में एक दिन पिन्नी और खीर दी जाएगी।
-
यह निर्णय 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए लागू रहेगा।
-
यह योजना हरियाणा कृषि उद्योग निगम लिमिटेड (HAICL) के सहयोग से लागू की जा रही है।
इस कदम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना और पारंपरिक मिठाइयों को बढ़ावा देना है।
4. ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 8 लाख महिलाओं को ₹2100
राज्य सरकार आज लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेगी।
-
अब तक 8 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।
-
कुल 19.62 लाख महिलाओं को पात्र माना गया है।
-
यह योजना मोबाइल ऐप के ज़रिए संचालित हो रही है, जिसे 10 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
-
योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को CM नायब सैनी ने की थी।
हर पात्र महिला के खाते में ₹2100 प्रतिमाह सीधे DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।
पंचकूला में 3 दिन का भव्य समारोह
1 नवंबर:
राज्यपाल असीम घोष और CM नायब सैनी करेंगे उद्घाटन।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
प्रदर्शनी व पारंपरिक व्यंजन स्थल
-
राज्य गीत के चलचित्र का विमोचन
2 नवंबर:
-
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक व प्रदर्शनी कार्यक्रम
-
VIP अतिथियों की उपस्थिति
3 नवंबर:
-
समापन समारोह और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-
प्रदर्शनी और व्यंजन स्थल आमजन के लिए खुले रहेंगे






