PM मोदी के AI वीडियो पर बवाल: अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा, बड़ा बयान दिया!

PM मोदी के AI वीडियो पर बवाल: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय वाला एआई जनरेटेड वीडियो एक्स (Twitter) पर पोस्ट किए जाने के बाद हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए देश के करोड़ों गरीब लोगों का अपमान किया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा – कोई भी आदमी छोटे से छोटा काम करके भी ऊपर जा सकता है, यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। कांग्रेस इस खूबसूरती को लात मार रही है।
विज ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी कभी पोस्टर लगाए करते थे, लेकिन आज मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हजारों लोग हैं जो छोटे कामों से शुरुआत करके बड़ी ज़िम्मेदारियों तक पहुंचे हैं। कांग्रेस द्वारा ऐसे वीडियो बनाना और साझा करना लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अपमान है।






