Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

हरियाणा मंत्री अनिल विज का बयान: कथावाचकों से नहीं, संतों के ज्ञान से समझें सच्चाई, तेजस्वी के दो मतदाता कार्ड से राहुल गांधी का ‘फ्यूज’ उड़ा

चंडीगढ़, 4 अगस्त — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज एक जोरदार बयान देते हुए कहा कि लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उन्हें संतों के ज्ञान को सुनना और अपनाना चाहिए। विज ने स्पष्ट किया कि कथावाचक और संत में बहुत बड़ा फर्क होता है, और केवल संत ही परम सत्य लोगों को समझा सकते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा, “कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़कर बन जाता है, जबकि संत वे होते हैं जिन्होंने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर ईश्वर के साथ एकाकार हो चुके होते हैं। ऐसे संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए।”

तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड मामले पर तंज

हरियाणा मंत्री अनिल विज का बयान: कथावाचकों से नहीं, संतों के ज्ञान से समझें सच्चाई, तेजस्वी के दो मतदाता कार्ड से राहुल गांधी का ‘फ्यूज’ उड़ाबिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने की खबर पर अनिल विज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी के दो कार्ड हैं, तो उनके कार्यकर्ताओं के 100-100 फर्जी मतदाता कार्ड होने की संभावना है।”

अनिल विज ने बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं।”

हरियाणा में कार्यकर्ताओं को चार्ज देने का ऐलान

अनिल विज ने आगे बताया कि वे जल्द ही हरियाणा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें चार्ज करेंगे ताकि वे पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करें। उन्होंने कहा, “मैं पूरे हरियाणा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुका हूं। मुझे पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता बुलाते हैं और मैं उनके पास जाकर पार्टी को मजबूत बनाऊंगा।”

बीजेपी के प्रति समर्पण और 15 अगस्त से प्रदेश दौरे का संकेत

नाराजगी के सवाल पर विज ने कहा, “मैं कहीं भी नाराज नहीं हूं और मेरा से बड़ा भारतीय जनता पार्टी का भक्त कोई और नहीं हो सकता।” उन्होंने बताया कि 42 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने एक-एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई है और आगामी 15 अगस्त से वे हरियाणा दौरे पर निकलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button