Trending Newsराशिफल

आज का राशिफल 17 नवंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे संभलकर चलने की जरूरत

Horoscope Today 17 November 2025: सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक कैसा बीतेगा आज का दिन।

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र-आभूषण की खरीदारी का योग बन रहा है।


वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कुछ आकस्मिक खर्चों की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी।


मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर गति धीमी रहेगी। पारिवारिक मतभेद की आशंका है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्य रुक सकते हैं।


कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आध्यात्मिक कार्यों के लिए आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोपहर बाद थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों की सराहना मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।


सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज बौद्धिक चर्चा में आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नए काम का अवसर मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। लेकिन दोपहर बाद थोड़ा सावधान रहें।


कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन भाग्योदय कराने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं। नियमों का पालन करें। दोपहर बाद मानसिक हल्कापन और आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।


वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ दिन है। मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। दोपहर बाद क्रोध बढ़ सकता है—संबंधों में सावधानी रखें।


धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

कामकाज में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में उत्साह रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि प्रेम जीवन में थोड़ी असंतुष्टि रह सकती है।


कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

नए काम की शुरुआत के लिए बेहतरीन दिन है। व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखने से विवाद टलेंगे। दोपहर बाद उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्य और यात्राओं का योग है। आर्थिक लाभ होगा।


मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

भागीदारी में लाभ मिलेगा। टीमवर्क से काम आसानी से पूरे होंगे। दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव होगा। नए काम की शुरुआत से बचें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

यह भी पढ़ें : –Vastu Tips: दीवार घड़ी कहां लगाएं? गलत दिशा बिगाड़ सकती है किस्मत, सही दिशा दिलाएगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button