Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 की मौत, 8 घायल

Brown University Shooting: रोड आइलैंड (अमेरिका) में स्थित Brown University के एक भवन में शनिवार (स्थानीय समय) को हुई भीषण गोलीबारी से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना यूनिवर्सिटी (Brown University ) की बारुस एंड होली इंजीनियरिंग बिल्डिंग में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से छात्र और स्टाफ दहशत में आ गए। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि उन्हें ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University ) में हुई गोलीबारी की जानकारी दी गई है और FBI मौके पर मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
यूनिवर्सिटी अलर्ट: कैंपस से दूर रहने की अपील
ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University ) प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि आठ घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि पुलिस बल इलाके में सक्रिय है और छात्रों, स्टाफ व स्थानीय निवासियों से पुलिस निर्देशों का पालन करने और घटना स्थल से दूर रहने की अपील की गई है।
अलर्ट में कहा गया, “हम जानते हैं कि इस घटना के बाद डर और अनिश्चितता का माहौल है। हमारे समुदाय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
हमलावर फरार, पुलिस की व्यापक तलाशी
स्थानीय पुलिस और FBI की संयुक्त टीम संदिग्ध की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध काले कपड़े पहने एक व्यक्ति के रूप में देखा गया था, जो घटना के बाद होप स्ट्रीट की ओर भागा।
प्रोविडेंस के मेयर Brett Smiley के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति इसी फायरिंग से जुड़ा है या नहीं।
कैसे हुई एंट्री, यह भी जांच के घेरे में
राज्य के डिप्टी पुलिस चीफ Tim O’Hara ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध यूनिवर्सिटी (Brown University ) बिल्डिंग में कैसे दाखिल हुआ। उन्होंने लोगों से घटना स्थल के आसपास न जाने की अपील की।






