
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार (20 मार्च) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरते हुए सरकार ने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर मजबूती का संदेश दिया है।
इस विस्तार में राजपुर से खजान दास, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक, भीमताल से राम सिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इन नेताओं को शामिल कर सरकार ने क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सामाजिक संतुलन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
जातीय और राजनीतिक संतुलन पर फोकस
कैबिनेट विस्तार में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। नई टीम में अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, ठाकुर और पंजाबी समुदाय के नेताओं को जगह मिली है। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार व्यापक जनसमर्थन को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है।
👉 पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें: Continue Reading….






