Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

दिल्ली ब्लास्ट पर अनिल विज का बड़ा बयान: “भारत में अब कोई दोषी नहीं बख्शा जाएगा” – बिहार चुनाव और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

चंडीगढ़। दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय एजेंसियां घटना की गहराई से जांच में जुटी हुई हैं, और अब तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। विज ने कहा कि “बाकी दोषियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, अब भारत में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

बिहार चुनाव पर अनिल विज का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अनिल विज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में सिर्फ 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है और यह साफ है कि एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा।
विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “महागठबंधन के नेता बार-बार अपनी बात बदल रहे हैं और रोते हुए भी दिख रहे हैं। मेरा मानना है कि जो चुनाव में रोता है, वह चुनाव खोता है।” उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि“ राहुल गांधी चुनाव से पहले सफारी की सैर पर चले गए थे, जो उनके कमजोर मनोबल को दर्शाता है।

हरियाणा में कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान पर प्रतिक्रिया

हरियाणा में बुधवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वे जाली वोटों की बात करते हैं लेकिन यह नहीं बताते कि ये वोट किसके पक्ष में डाले गए।”

विज ने आगे कहा कि “अगर अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा में 232 फर्जी वोट हैं, तो वहां कांग्रेस का ही सांसद और विधायक है। अब सवाल उठता है कि ये वोट कौन बनवा रहा है और कौन डलवा रहा है। अगर मतदान के दौरान जाली वोट डाले जाते हैं तो कांग्रेस के चुनाव प्रतिनिधि क्या कर रहे होते हैं?”

उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या उसने अपने किसी इलेक्शन एजेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई की है?

कांग्रेस में एकजुटता पर तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र द्वारा पार्टी में एकजुटता के निर्देश जारी करने पर विज ने कहा,“सबको पता है कि कांग्रेस में अलग-अलग बातें की जाती हैं और अलग-अलग यात्राएं निकाली जाती हैं। कांग्रेस की एकजुटता किसी से छिपी नहीं है।”

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button