शेफाली वर्मा को हरियाणा सरकार का सम्मान, ₹1.50 करोड़ का इनाम
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शेफाली वर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसडर | वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी बोलीं— “यह जीत हर भारतीय महिला क्रिकेटर की है

हरियाणा की शान और टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर शेफाली वर्मा को विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ₹1.50 करोड़ का चेक और ग्रेड-ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शेफाली वर्मा को राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया।
मुख्यमंत्री बोले — “हरियाणा युवाओं का हब है, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान”
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद किया है। शेफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।”
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कदम उठा रही है। राज्य में 2,000 से अधिक खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जहां बच्चों को शुरुआती स्तर से ट्रेनिंग दी जा रही है।
“यह जीत पूरी महिला क्रिकेट टीम की है” — शेफाली वर्मा
सम्मान प्राप्त करने के बाद शेफाली वर्मा ने कहा,यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरे देश की महिला क्रिकेटरों की जीत है। हरियाणा की मिट्टी में खेल का जज्बा बसता है और यहां के लोग खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं।”
उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने आप पर विश्वास रखें, मेहनत करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी
यह सम्मान समारोह संत कबीर कुटीर, मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। इस अवसर पर
-
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल,
-
खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क,
-
महानिदेशक संजीव वर्मा,
-
और शेफाली वर्मा के परिवार के सदस्य (दादा, पिता और भाई) भी मौजूद रहे।
हरियाणा सरकार का संदेश — “खेल से जुड़े, नशे से दूर रहे युवा”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मैराथन, साइक्लोथॉन जैसे अभियानों से युवाओं को जागरूक कर रही है ताकि वे नशे से दूर रहकर फिट और प्रेरित रह सकें।






