Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

Elvish Yadav के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज वायरल, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

Elvish Yadav : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर Elvish Yadav के घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार तीन बदमाश एल्विश यादव के घर के बाहर पहुंचते हैं और दो हथियारबंद बदमाश घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं।


CCTV फुटेज में क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह एक सुनसान सड़क पर तीन लोग बाइक पर सवार होकर Elvish Yadav के घर के सामने रुकते हैं। बाइक से दो बदमाश उतरते हैं, जिनके हाथों में बंदूकें थीं। ये दोनों बदमाश Elvish Yadav के घर पर गोलियों की फौहार करते हैं। एक हमलावर घर के गेट के बिल्कुल पास आकर भी गोली चलाता है। तीसरा बदमाश बाइक पर ही बैठा रहता है और हमले के बाद दोनों हमलावरों को लेकर फरार हो जाता है।


किसने किया हमला?

Elvish Yadav के पिता ने बताया कि हमले के वक्त वे सो रहे थे और Elvish Yadav घर पर मौजूद नहीं थे। इस हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग के दो गैंगस्टर, नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा है कि उन्होंने ही यह हमला करवाया है। यह भी पढ़ें : Coolie Box Office Day 4: रजनीकांत की ‘कुली’ सिर्फ 200 करोड़ क्लब से एक कदम दूर, जानिए चौथे दिन की कमाई

उनका आरोप है कि Elvish Yadav ने सट्टे का प्रचार-प्रसार करके कई परिवारों को बर्बाद किया है, इसलिए यह हमला किया गया।


पुलिस की जांच जारी

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, Elvish Yadav और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें : गांव की बेटी ने किया कमाल: 50 लाख का ट्यूशन स्टार्टअप खड़ा कर देश-विदेश में मचाई धूम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button