Trending NewsVideo NewsViral News

कछुए की नकल करता दिखा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो, हंसी रोकना हुआ मुश्किल!

Dog Imitates Turtle Video Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों की मस्ती से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) बेहद मजेदार अंदाज में कछुए (Turtle) की नकल करता नजर आ रहा है।

इस मजेदार वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @naturelife_ok नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। सिर्फ 29 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 18 लाख (1.8 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इसे लाइक व शेयर कर चुके हैं।

कछुए की नकल करता दिखा कुत्ता

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कछुआ अपनी सामान्य रफ्तार में जमीन पर चल रहा होता है। तभी वहां मौजूद एक कुत्ता अचानक उसकी नकल करने लगता है। वह अपने पैरों को कछुए की तरह घसीटते हुए बिल्कुल उसी स्टाइल में चलने लगता है जैसे कछुआ चलता है। कुत्ते की यह हरकत देखकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इंटरनेट पर भी लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानवरों की मासूमियत ने फिर जीता दिल

कुत्ते और कछुए के बीच की यह प्यारी नकल-नकल खेल दुनिया भर के लोगों को बहुत भा रही है। इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जानवरों की मासूम हरकतें हमारे दिल को छू सकती हैं और हमें पलभर में मुस्कुराने पर मजबूर कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button