Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Pollution : दिल्ली में जहरीली हवा के खिलाफ इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Delhi Pollution Protest 2025 : दिल्ली की जहरीली हवा ने एक बार फिर लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार को राजधानी के इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में नागरिकों, अभिभावकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं और सरकार से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अब “केवल वादों से नहीं, कार्रवाई से बदलाव” चाहते हैं। पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा, “हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलना चाहते थे। मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया था, लेकिन हमें मना कर दिया गया। हर तीसरे बच्चे के फेफड़ों को नुकसान पहुंच चुका है, और वे स्वच्छ हवा में पले-बढ़े बच्चों की तुलना में लगभग 10 साल कम जी पाएंगे।” Delhi Pollution Protest 2025

दिल्ली की हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर

रविवार सुबह दिल्ली का AQI 392 दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में यह 400 के पार पहुँच गया। यह स्तर “गंभीर” श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। Delhi Pollution Protest 2025

शीला दीक्षित के वक्त दिल्ली थी हरित राजधानी”

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “आज की सरकारें स्वच्छ हवा जैसी बुनियादी जरूरत पूरी करने में असफल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दौर में दिल्ली को हरित राजधानी कहा जाता था, लेकिन अब यह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में गिनी जाती है। नेता जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।”Delhi Pollution Protest 2025

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इंडिया गेट पर बिना अनुमति के प्रदर्शन किया गया था, जिसके चलते कई लोगों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया। डीसीपी (नई दिल्ली) ने कहा, “इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। केवल जंतर-मंतर को ही अधिकृत विरोध स्थल घोषित किया गया है।”Delhi Pollution Protest 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button