आज की ख़बरपंजाब

सांसद अमृतपाल को हाई कोर्ट से झटका, संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल याचिका खारिज

चंडीगढ़

पंजाब की खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग को लेकर दाखिल उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद वह मौजूदा संसद सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे और हिरासत में ही रहेंगे। अमृतपाल सिंह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में हैं।

उन्होंने कोर्ट में दलील दी थी कि वह एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए अस्थायी तौर पर रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है, ऐसे में उनका संसद सत्र से दूर रहना मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button