Health & FitnessTrending NewsVideo NewsViral Newsआज की ख़बरहरियाणा

मंत्री आरती राव का LNJP अस्पताल में औचक निरीक्षण: दरवाजा तुड़वाया, रिकॉर्ड देख नाराज हुईं, कहा – “गुड जॉब वेल डन”

कुरुक्षेत्र, 12 सितंबर 2025: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में अचानक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और अधूरे निर्माण कार्य देख उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

महिला शौचालय बंद, चाबी न मिलने पर कमांडो से दरवाजा तुड़वाया

निरीक्षण के दौरान जब मंत्री महिला वार्ड पहुंचीं, तो वहां का शौचालय बंद मिला। दो बार चाबी मंगवाने के बावजूद न मिलने पर उन्होंने कमांडो को दरवाजा तोड़ने का आदेश दे दिया। दरवाजा तोड़ने की कोशिश में शीशा चटक गया, जिससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।

गंदगी देख भड़कीं मंत्री, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

अस्पताल के कई हिस्सों में गंदगी और मलबा फैला हुआ था। मंत्री ने PWD और PMO अधिकारियों को 10 दिन में अधूरे निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। अगली बार मैं पत्रकारों से तस्वीरें मंगवाकर खुद जांच करूंगी,” – आरती राव


मरीजों से पूछा इलाज कैसा मिल रहा है?

मंत्री आरती राव का LNJP अस्पताल में औचक निरीक्षणमंत्री ने OPD में मौजूद मरीजों से सीधा संवाद किया और पूछा –
“इलाज सही मिल रहा है? कोई परेशानी तो नहीं?”
एक महिला मरीज ने इलाज पर संतुष्टि जताई, जिस पर मंत्री ने कहा –
“Very Good!”


एक्सरे रिकॉर्ड देख भड़कीं मंत्री

मंत्री जब एक्सरे रूम पहुंचीं, तो ऑपरेटर से पूछा कि रात में इमरजेंसी मरीजों को एक्सरे सुविधा मिलती है या नहीं
ऑपरेटर ने जवाब दिया – “हम 1 मिनट में सर्विस देते हैं,” लेकिन जब मंत्री ने रिकॉर्ड देखा, तो रात के एक्सरे लगातार सुबह के लिए टाले गए थे।
इस पर नाराज होकर वह कमरे से बाहर निकल गईं। अस्पताल में हर महीने 400 एक्सरे होते हैं, लेकिन रात की सुविधा व्यवहारिक नहीं है।

निर्माणाधीन इमारत का लिया जायजा, WHO फंडेड प्रोजेक्ट पर जताई चिंता

मंत्री ने अस्पताल परिसर की निर्माणाधीन बिल्डिंग की स्थिति भी देखी। उन्होंने निक्कू वार्ड के पास बन रहे MNCO यूनिट, जिसे WHO द्वारा फंड किया गया है, की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और कहा पहले एक काम पूरा करें, फिर दूसरा शुरू करें। अधूरे काम संक्रमण को न्योता देते हैं।”

ब्लड बैंक की व्यवस्था देखकर खुश हुईं, बोलीं – गुड जॉब वेल डन

निरीक्षण के अंत में मंत्री ब्लड बैंक पहुंचीं, जहां उन्हें प्लेटलेट्स बनाने की मशीन, ब्लड स्टोरेज सिस्टम की जानकारी दी गई।
व्यवस्था देखकर मंत्री ने कर्मचारियों की तारीफ की Good Job, Well Done!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button