Trending NewsViral Newsउतर प्रदेश

सोनभद्र खदान हादसा 2025: एक की मौत, 15 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सोनभद्र खदान हादसा 2025: सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। अचानक पहाड़ी धंसने से कई मजदूर और एक कंप्रेसर ऑपरेटर मलबे में दब गए। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 15 लोग मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक एक मृतक का शव बरामद किया गया है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की प्रतिक्रिया

हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जापुर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। मौके पर एसडीएम और स्थानीय पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया। भारी मलबा और ऊंचाई से गिरा हिस्सा बचाव कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि खदान में दीवार जैसी संरचना गिरने से मजदूर दब गए हैं। उन्होंने कहा, “घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

राज्य मंत्री का बयान

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजिव सिंह गौड़ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे के समय खदानों में काम बंद रहने की सूचना थी। यह सवाल कि बंद खदान में काम कैसे शुरू हुआ, जांच का विषय है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 12 लोग हादसे के समय काम कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button