Trending Newsहरियाणा

दिल्ली ब्लास्ट पर हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर, DGP ओ.पी. सिंह बोले — “जांच एजेंसियां दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी”

पंचकूला, 12 नवंबर(उमंग श्योराण) : दिल्ली में हुए धमाके के बाद हरियाणा पुलिस सतर्क मोड पर है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने कहा कि राज्यभर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें हाई डेंसिटी एरिया, पार्किंग स्थलों और छोड़े गए वाहनों की गहन जांच में जुटी हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

 

डीजीपी ने धमाके की घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा — “जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें जांच एजेंसियां पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, भगवान उन्हें शक्ति दे।”

फरीदाबाद में हाल ही में पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री की खेप पर सवाल पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने जो जानकारी दी है, वही सही है, और जांच जारी है।

 

डीजीपी ओ.पी. सिंह पंचकूला में आयोजित विशेष कार्यक्रम “एक शाम Gen Alpha के नाम” में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

यह कार्यक्रम डायल 112 परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें पुलिस विभाग ने युवाओं और विद्यार्थियों को अपराध एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस स्कूलों के हेड बॉयज़ और हेड गर्ल्स के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें नशामुक्त, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

नई पीढ़ी यानी ‘जेन अल्फ़ा’ के भीतर अपार ऊर्जा और रचनात्मकता है। हमें बस उसे सही दिशा में लगाना है,” — डीजीपी ओ.पी. सिंह

डीजीपी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्क्रीन पर अनावश्यक समय बर्बाद न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह पहल भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगी और समाज में परिवर्तन का आधार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button