चंडीगढ़ पोलो सीजन के लिए चंडीगढ़ की तीन सदस्यीय टीम घोषित

चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन ने आगामी पोलो सीजन के लिए अपनी तीन सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह पोलो सीजन 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक चंडीगढ़ पोलो क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट इंडियन पोलो ऐसोसियेशन के अधीन आयोजित किया जा रहा है।
टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम दिलप्रीत सिंह सिद्धू, लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान और नवीन सिंह हैं। एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह टीम अनुभव और कौशल का मजबूत संयोजन है और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। यह सप्ताहभर चलने वाला पोलो सीजन देशभर की प्रमुख टीमों की भागीदारी के साथ आयोजित होगा, जिनमें डिफेंस की टीमें भी शामिल हैं।
इस बीच, पोलो खेल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल करते हुए जीबी लीजेंड्स ने अगले तीन सीजन के लिए चंडीगढ़ पोलो टीम को स्पॉन्सर करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने इस साझेदारी को “रॉयल गेम” को बढ़ावा देने और कॉर्पोरेट सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के वाईस प्रेजीडेंट कर्नल मनोज दीवान ने कहा की पोलो सीजन के लिए अपनी टीम की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद खुशी है और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी चंडीगढ़ का नाम गर्व और खेल भावना के साथ रोशन करेंगे। साथ ही, उन्होंने आभार जताया कि जीबी लीजेंड्स का कॉर्पोरेट सहयोग इस क्षेत्र में पोलो को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






