Punjab : ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की बड़ी सफलता से विपक्ष बौखलाया: हरपाल सिंह चीमा

Punjab News : पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य में नशों के पूरी तरह खात्मे और गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियों की बयानबाज़ी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ की सफलता ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
“पंजाब सरकार अपराध के हर नेटवर्क को खत्म करने के लिए वचनबद्ध”
चीमा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की शांति, कानून-व्यवस्था और विकास के लिए किसी भी प्रकार के आपराधिक नेटवर्क को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार गैंगस्टरों, संगठित अपराध सिंडिकेटों और सालों से सक्रिय ड्रग माफिया के विरुद्ध ऐतिहासिक और निर्णायक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस को—
-
जीरो टॉलरेंस नीति
-
मजबूत खुफिया कार्रवाइयां
-
टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग
-
इंटर-विंग तालमेल बढ़ाने
-
नशा छुड़ाने संबंधी पहलकदमियां तेज करने
जैसे निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह लक्ष्य-आधारित है और इसमें किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।
गैंगस्टरों पर कार्रवाई के आंकड़े भी किए जारी
हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, 6 अप्रैल 2022 से 18 नवंबर 2025 तक पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए:
-
310 FIR दर्ज कीं
-
300 से अधिक गैंगस्टर मार गिराए
-
30 को निष्क्रिय किया
-
कार्रवाई के दौरान 3 पुलिसकर्मी शहीद और 30 घायल हुए
-
511 पिस्तौल, 43 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए
उन्होंने कहा कि ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब सरकार अपराध के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरत रही।
“गैंगस्टरवाद को बढ़ावा पिछली सरकारों की देन”
चीमा ने आरोप लगाया कि:
-
अकाली-भाजपा सरकार के दौरान गैंगस्टरवाद फला-फूला,
-
जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए गैंगस्टरों को संरक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को मामूली केस में रोपड़ जेल में रखकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की, जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भाजपा के इशारे पर नेताओं और आम लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल किया गया।






