Trending Newsदेश विदेश

Chhattisgarh में बड़ा ट्रेन हादसा! बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर — 4 की मौत, कई घायल

बिलासपुर (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। लालखदान स्टेशन के पास हावड़ा रूट पर रविवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, और ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में 4 की मौत, कई घायल

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। Chhattisgarh News

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, रूट ठप

टक्कर इतनी भयानक थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। रेलवे रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। इस हादसे के बाद हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है और कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।Chhattisgarh News

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने यात्रियों और परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • चंपा जंक्शन:  808595652

  • रायगढ़:  975248560

  • पेंड्रा रोड:  8294730162

  • दुर्घटना स्थल:  9752485499, 8602007202

रेलवे ने बताया कि ये सभी नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, ताकि अफवाहों से बचा जा सके और परिजन तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें। Chhattisgarh News

CM विष्णुदेव साय ने ली घटना की जानकारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल के ज़रिए बिलासपुर जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। Chhattisgarh News

हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हादसे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। संभावना है कि सिग्नल फेलियर या मानवीय त्रुटि इस टक्कर की वजह हो सकती है। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (CRS) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।Chhattisgarh News

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button