Trending Newsआज की ख़बरउतर प्रदेशदेश विदेश

देश को बड़ी सौगात! PM मोदी ने एक साथ 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी-Vande Bharat Express Routes

वाराणसी, 8 नवंबर 2025:  भारत में रेल यात्रा का नया अध्याय शनिवार को जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Vande Bharat Express Routes

देश के रेल नेटवर्क में रफ्तार, आराम और आधुनिकता का प्रतीक बन चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस की ये नई ट्रेनें अब यात्रियों के सफर को और भी सुगम और शानदार बनाएंगी। इन चार नई ट्रेनों के साथ भारत में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है। Vande Bharat Express Routes

नए रूट्स पर दौड़ेंगी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

नई शुरू की गई ट्रेनों में शामिल हैं:

  1. बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

  2. लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

  3. फिरोजपुर–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

  4. एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित ये अत्याधुनिक ट्रेनें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार की गई हैं, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम है। Vande Bharat Express Routes

1. बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

यह नई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लगभग 2 घंटे 40 मिनट की समय बचत देगी।
यह रूट वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सीधे जोड़ेगा।
यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा देगी और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक एक आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव प्रदान करेगी। Vande Bharat Express Routes


2. लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचेगा।
यह रूट लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ता है।
साथ ही रुड़की के रास्ते हरिद्वार तक पहुंचना भी आसान होगा।
यह सेवा पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी। Vande Bharat Express Routes


3. फिरोजपुर–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच यह ट्रेन इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन होगी।
यह केवल 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
यह फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
यह रूट सीमावर्ती इलाकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। Vande Bharat Express Routes


4. एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है।
अब एर्नाकुलम से बेंगलुरु तक की यात्रा सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट में पूरी होगी, यानी 2 घंटे की बचत।
यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख आईटी, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्रों को जोड़ेगा।
इससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। Vande Bharat Express Routes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button