Trending Newsराशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 January 2026: आज इन राशियों पर बरसेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 3 January 2026ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज 3 जनवरी 2026, शनिवार का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहेगा।

आज चंद्रमा का गोचर आर्द्रा नक्षत्र से मिथुन राशि में गुरु के साथ हो रहा है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग तथा धनु राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

♈ मेष राशि

आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। तीसरे भाव में बना गजकेसरी योग अचानक लाभ दिला सकता है। काम के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से सहायता मिल सकती है।
स्वास्थ्य: घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
भाग्य: 86%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।


♉ वृषभ राशि

आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव लाइफ: प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
भाग्य: 88%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


♊ मिथुन राशि

कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: शुगर और बीपी के मरीज विशेष सावधानी रखें।
भाग्य: 84%
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।


♋ कर्क राशि

आत्मविश्वास और साहस बना रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।
पारिवारिक जीवन: माता का स्नेह मिलेगा।
भाग्य: 85%
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।


♌ सिंह राशि

दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: हृदय रोगी सतर्क रहें।
भाग्य: 82%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


♍ कन्या राशि

करियर के लिए दिन अत्यंत शुभ है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया अवसर मिल सकता है।
शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्य: 86%
उपाय: पीपल के वृक्ष को जल दें।


♎ तुला राशि

परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव लाइफ: चल रहा तनाव दूर हो सकता है।
भाग्य: 87%
उपाय: किसी जरूरतमंद को गुड़ दान करें।


♏ वृश्चिक राशि

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
स्वास्थ्य: सर्वाइकल और ऊपरी शरीर में दर्द की संभावना।
भाग्य: 83%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।


♐ धनु राशि

दिन शुभ है लेकिन सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी और बच्चों का साथ मिलेगा।
भाग्य: 88%
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।


♑ मकर राशि

कोई इच्छा पूरी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।
भाग्य: 83%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


♒ कुंभ राशि

दिन का पहला भाग सुस्ती भरा रहेगा, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी।
विदेश संबंधी कार्य: लाभ के योग हैं।
भाग्य: 83%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।


♓ मीन राशि

दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। व्यापार में फायदा और सामाजिक सम्मान मिलेगा।
पारिवारिक जीवन: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 85%
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button