TechTrending NewsViral Newsआज की ख़बर

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card: UPI पेमेंट पर मिलेगा इंसटैंट रिवॉर्ड, वेलकम ऑफर और EMI विकल्प

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card: डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए Google Pay और Axis Bank ने भारत में नया Flex क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी दैनिक खरीदारी में UPI पेमेंट्स का अधिकतम उपयोग करते हैं।

यह कार्ड RuPay नेटवर्क पर कार्य करता है, जिससे इसे सीधे UPI से लिंक करके किसी भी स्टोर के QR कोड पर पेमेंट किया जा सकता है।

इंसटैंट रिवॉर्ड्स और Stars सिस्टम:

Google Pay Flex कार्ड का अनोखा रिवॉर्ड सिस्टम ‘Stars‘ यूज़र्स को तुरंत लाभ देता है।

  • 1 Star = ₹1: हर ट्रांजेक्शन पर स्टार्स की वैल्यू रुपये के बराबर।

  • तत्काल रिडीम: महीने के अंत तक इंतजार की जरूरत नहीं, स्टार्स को तुरंत पेमेंट में इस्तेमाल करें।

  • वेलकम ऑफर: कार्ड एक्टिवेशन पर ₹250 का गिफ्ट कार्ड + 250 स्टार्स

मुख्य फीचर्स और फ्लेक्सिबिलिटी:

  • डिजिटल ऑनबोर्डिंग: पेपरलेस प्रक्रिया, मिनटों में वर्चुअल कार्ड।

  • EMI विकल्प: ₹2,500 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर आसान EMI।

  • इन-ऐप कंट्रोल: PIN रीसेट, ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करना, कार्ड ब्लॉक/अनब्लॉक।

Pocket Money फीचर:

माता-पिता अपने बच्चों के खर्च पर नजर रख सकते हैं और ₹15,000 तक मासिक सीमा तय कर सकते हैं। यह सुविधा UPI Circle फ्रेमवर्क पर आधारित है और बच्चों को वित्तीय जिम्मेदारी सिखाने में मदद करती है।

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स और UPI की सुविधा दोनों का लाभ उठाना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button