Aaj Ki Taja Khabar LIVE: 17 November 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ki Taja Khabar Live Updates 17 November 2025: बिहार में चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर पूरे दिन यहां मिलेगा हर अपडेट। सोनभद्र खनन हादसे से लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, राज कुंद्रा केस, और राजनीतिक हलचलों तक—पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें।
🔴लंदन: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारतीय प्रवासियों से की मुलाकात
London News | Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय और असमिया लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने असम की संस्कृति, एकता और वैश्विक उपस्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
🔴 बिहार चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार गठन की तैयारी तेज
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आज निवर्तमान मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक होगी। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
🔴 राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी की LOC पर रोक वाली याचिका पर आज सुनवाई
राज कुंद्रा अपने माता-पिता से मिलने दिसंबर में विदेश जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विदेश यात्रा पर लगी LOC हटाने की मांग की है। आज इस याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।
🔴 सोनभद्र खनन हादसा: अब तक चार शव बरामद, रेस्क्यू जारी
यूपी के सोनभद्र में रविवार देर शाम खदान में चट्टान गिरने से कई मजदूर 300 फीट नीचे दब गए। राहत टीमों ने अब तक चार शव बरामद किए हैं। कई मजदूरों की तलाश अभी जारी है। बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा।
🔴 लालू यादव की तीन बेटियां देर रात मीसा भारती के आवास पहुंचीं
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटियां—रागिनी यादव, चंदा यादव और राज लक्ष्मी यादव—अपने परिवारों के साथ देर रात मीसा भारती के घर पहुंचीं। बिहार में सरकार गठन की हलचल के बीच इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
🔴 पराली से बढ़ते प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली-NCR में हवा लगातार खराब हो रही है। पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण पर दाखिल याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायु गुणवत्ता कई जगह “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है।
🔴 तेजस्वी यादव ने आज दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई
राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक उनके पोलो रोड स्थित आवास पर होगी। बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
🔴 लखनऊ: इटौंजा पुल के पास कबाड़ की दुकान में आग
लखनऊ के इटौंजा पुल के पास स्थित एक कबाड़ दुकान में आग लग गई।
-
कुल 6 दुकानों में लगी आग
-
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया
-
कोई हताहत नहीं
अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
🔴नोएडा कृष्णा प्लाज़ा में भीषण आग,15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं
नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा प्लाज़ा में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की सूचना रात करीब 3:20 बजे दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल 15 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
🔴 दिल्ली आनंद विहार में घना धुंध छाया, AQI 383 पहुंचा; ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हवा
Delhi Pollution News Today: राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार सुबह आनंद विहार और आसपास के इलाकों में घना धुंध छाया रहा। CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार इलाके का AQI 383 दर्ज किया गया है, जो “बहुत खराब (Very Poor)” श्रेणी में आता है।
🔴 अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर के ध्वजारोहण से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Ayodhya News Today: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इस विशेष अवसर से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं।






