Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़देश विदेश

ब्रेकिंग न्यूज: फिर बढ़ी ITR फाइलिंग की डेडलाइन, अब 16 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं फाइल

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2025: देशभर के लाखों करदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर! आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। अब नई अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह दूसरी बार है जब डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है।

इस फैसले का मुख्य कारण ई-फाइलिंग पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं, सर्वर टाइम आउट और उपयोगकर्ताओं को हो रही दिक्कतें बताई जा रही हैं। इससे पहले 31 जुलाई से 15 सितंबर और अब 16 सितंबर तक की राहत दी गई है। यह भी पढ़ें :- ITR Filing 2025: 16 सितंबर की समयसीमा चूकी तो होंगे ये 5 बड़े नुकसान, जानें अब क्या करें

ध्यान दें: 16 सितंबर की रात को ई-फाइलिंग पोर्टल रहेगा डाउन!

आयकर विभाग ने यह भी घोषणा की है कि 16 सितंबर 2025 को सुबह 12:00 बजे से 2:30 बजे तक पोर्टल मेंटेनेंस मोड में रहेगा। अतः रिटर्न फाइल करने से पहले समय का ध्यान रखें।

करदाताओं के लिए सलाह:

यदि आप ITR-2 फाइल करने वालों में आते हैं, तो बिना देर किए अपने सभी दस्तावेज़ एकत्र कर लें और अंतिम दिन का इंतजार न करें। पोर्टल पर भीड़ से बचने के लिए समय पर रिटर्न दाखिल करना बेहतर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button