Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

BJP गैंगस्टरों की हिमायती? पंजाब में AAP का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पंजाब में सियासी घमासान तेज, आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है। अबोहर के चर्चित कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।

आप ने सिरसा पर गैंगस्टरों की हिमायत करने का आरोप लगाते हुए पूरे पंजाब में मोर्चा खोल दिया है। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट और अबोहर समेत कई जिलों में AAP कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। जगह-जगह भाजपा (BJP) के खिलाफ नारेबाजी हुई और “गैंगस्टरों की सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारों से पंजाब की फिजा गूंज उठी।


भाजपा नेता सिरसा को पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिएआप का आरोप: भाजपा दे रही है गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण

AAP नेताओं का कहना है कि भाजपा (BJP) पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश कर रही है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधियों को केंद्रीय जेलों में सुरक्षा देकर राजनीतिक संरक्षण दे रही है।
उन्होंने पूछा कि जब भगवंत मान सरकार इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो भाजपा (BJP) नेता क्यों उन्हें बचाने आगे आ जाते हैं?


“भाजपा को पंजाब की शांति रास नहीं आ रही” – AAP

AAP नेताओं ने भाजपा(BJP), कांग्रेस और अकाली दल को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि इन पार्टियों का अब पंजाब में कोई भविष्य नहीं बचा। इसलिए वे आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान AAP विधायकों ने कहा:

“भाजपा (BJP)नेता सिरसा को पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वे गैंगस्टरों के एनकाउंटर का विरोध कर रहे हैं और पंजाब सरकार को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।”


अब गैंगस्टर राज नहीं, सिर्फ कानून का राज होगा” – मान सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में AAP सरकार ने साफ कहा है कि अब पंजाब में गैंगस्टर, नशा तस्कर और माफिया तंत्र को कोई जगह नहीं दी जाएगी
मान सरकार ने यह भी दोहराया कि केंद्र की भाजपा (BJP) सरकार अगर अपराधियों को पनाह देगी, तो उसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button