अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, भारत में जश्न का माहौल
Axiom 4 Mission: भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक धरती पर लौटे। Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की रोमांचकारी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया के समुद्र में उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। शुभांशु की वापसी पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है और यह पल एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत माना जा रहा है।
देश भर में खुशी की लहर
शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी पर उनके परिवार, खासतौर पर माता-पिता भावुक हो गए। भारत भर में लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर और पटाखे जलाकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। स्कूलों, कॉलेजों और विज्ञान संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
“गगनयान की दिशा में मील का पत्थर” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा:
“मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से लौटे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह गगनयान मिशन की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”






