Rahul Gandhi की एंट्री पर CM योगी का तंज: बोले – अब तो BJP की बल्ले-बल्ले, NDA की जीत पक्की!

लालगंज (बिहार): भारी बारिश और कीचड़ के बावजूद CM योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। ब्रह्मानंद पंजियार कॉमर्स कॉलेज मैदान में ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारों से माहौल गूंज उठा। यूपी के सीएम योगी ने लालगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
“Rahul Gandhi प्रचार में आए, मतलब NDA की जीत तय” –CM योगी
CM योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा, Rahul Gandhi जब भी प्रचार में आते हैं, एनडीए की जीत पक्की हो जाती है। वे बीजेपी की जीत की सबसे बड़ी गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद जनता का जोश बताता है कि इस बार कीचड़ में कमल खिलने वाला है।
“कांग्रेस-आरजेडी का मतलब माफिया राज और लूट”
CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस और आरजेडी सत्ता में आए, तो फिर से माफिया राज, अपहरण और लूटपाट का दौर लौट आएगा। उन्होंने कहा –कांग्रेस और आरजेडी ने 15 साल राज किया लेकिन गरीबों को छत तक नहीं दे पाए। मोदी जी ने 10 साल में वो कर दिखाया जो इनसे नहीं हो सका।
“यूपी में माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ गए”
CM योगी ने उत्तर प्रदेश मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि अब वहां माफिया और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं बची। हमारे बुलडोजर जब चलते हैं, तो माफिया की अवैध संपत्तियां ढहती हैं और उन्हीं जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनते हैं।






